Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 14, 2026

बच्चों का दाखिला कराने की अपील

 बच्चों का दाखिला कराने की अपील

लखनऊ। विज्ञान फाउंडेशन की ओर से संचालित परियोजना उम्मीदों की उड़ान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित स्कूल चलो अभियान का आगाज सोमवार को तकरोही व चिनहट में हुआ। चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण राय ने कहा कि सभी एसएमसी सदस्य और अभिभावक आस पास के बच्चों को स्कूल भेजने में सहयोग करें।



अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, समुदाय बैठक, पोस्टर प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान, जुलूस, पर्चा वितरण, आउट ऑफ स्कूल व ड्रॉप आउट बच्चों का सर्वे किया गया। अभियान में विज्ञान फाउंडेशन की टीम के अतिरिक्त 20 स्कूलों के अध्यापक, बाल क्लब के बच्चे, एसएमसी सदस्य, अभिभावक व वालंटियर शामिल हुए।



बच्चों का दाखिला कराने की अपील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link