Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 14, 2026

इंचार्ज हेड वेतन केस में आज की सुनवाई की बड़ी अपडेट।

 इंचार्ज हेड वेतन केस में आज की सुनवाई की बड़ी अपडेट।


♦️रोहित एंड टीम की इंचार्ज हेडमास्टर वेतन प्रकरण से संबंधित याचिका संख्या 3260/2026 की पहली ही सुनवाई में माननीय न्यायालय ने अपर मुख्य सचिव को दो सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था।


🔶हमारी इस याचिका में सुनवाई की तिथि 13/04/26 नियत थी, किंतु केस आज की कॉज लिस्ट में नहीं आया था। अतः नोटिस के माध्यम से आज ही केस लगवाया गया, लेकिन मुकदमों की संख्या बहुत अधिक थी। आज न्यायालय शाम 5:30 बजे तक बैठी रही। कड़ी मेहनत के बाद जैसे-तैसे शाम 5:15 बजे के बाद, जब न्यायालय उठने ही वाली थी, तब इस केस की सुनवाई संभव हो सकी।


♦️*अपर मुख्य सचिव ने आज हमें व्यक्तिगत एफिडेविट दे दिया है,* जिस पर समयाभाव के कारण विस्तृत बहस नहीं हो सकी। न्यायालय ने उठते समय कहा कि आज समय बहुत हो चुका है आप जवाब दाखिल कीजिए, अगली सुनवाई पर मुकदमे की पूरी सुनवाई की जाएगी।


🔶साथियो, बड़े ही हर्ष की बात है कि हम जिस प्रयास के तहत मुकदमे को लेकर आगे बढ़े थे, उसमें अब तक सफल हुए हैं। *हमारी दूसरी ही सुनवाई में अपर मुख्य सचिव ने व्यक्तिगत हलफनामा भी दाखिल कर दिया है,हलफनामे के मुख्य ग्राउण्ड्स कल आपको शेयर कर दिये जाऐगें।*


♦️यह भी महत्वपूर्ण है कि जिन याचिकाओं को लोग महीनों पहले दाखिल करके लगभग छोड़ चुके थे, और जिनमें पहली सुनवाई के बाद फिर कभी प्रभावी सुनवाई नहीं हो सकी, वे याचिकाएँ भी हमारी याचिका की वजह से आज लगकर आ गईं।


👉 टीम जल्द ही इस प्रकरण को निस्तारित कराने की दिशा में अग्रसर है


धन्यवाद!

रोहित एंड टीम

9568703421

इंचार्ज हेड वेतन केस में आज की सुनवाई की बड़ी अपडेट। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link