एक साथ संभव नहीं, तो दो बार में बंटेगा भोजन
प्रारंभिक विद्यालयों में सभी बच्चों को मध्यांतर में एक साथ बच्चों को मध्याह्न भोजन कराना संभव नहीं होगा, तो समयांतर में उन्हें मध्याह्न भोजन कराया जायेगा। राज्य के सभी सरकारी स्कूल छह अप्रैल से मॉर्निंग चल रहे हैं। इसके तहत स्कूल सबेरे 6.30 बजे से शुरू हो रहे हैं। बच्चों की छुट्टी 12.20 बजे और शिक्षकों की 12.30 बजे हो रही है। मध्याह्न भोजन के लिए मध्यांतर में नौ से 9.40 बजे तक का समय निर्धारित है। इसके मद्देनजर मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (मध्याह्न भोजन योजना) को निर्देश दिया है।

