Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 13, 2026

गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर आवेदन 7 जुलाई से

 गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर आवेदन 7 जुलाई से

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए सात से 28 जुलाई तक आवेदन लेगा। कुल पदों में 1000 पद सामान्य और 182 विशेष चयन के हैं। आवेदन में संशोधन चार अगस्त तक किया जा सकेगा। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र माने जाएंगे। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की।



इसके मुताबिक आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। पीईटी मेरिट से शार्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है। सामान्य चयन के 1000 पदों में अनारक्षित वर्ग के 402, अनुसूचित जाति 210, अनुसूचित जनजाति 16, अन्य पिछड़ा वर्ग 272, ईडब्ल्यूएस के 100 पद हैं। विशेष चयन के 182 पदों में अनुसूचित जाति आठ और अनुसूचित जनजाति 156 पद हैं। परीक्षा पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी आयोग की वेबसाइट पर है।


अभ्यर्थी का कृषि विज्ञान में स्नातक होना जरूरी


गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए कृषि विज्ञान में स्नातक होना चाहिए। कंप्यूटर संचालन में डोएक ट्रिपल सी का प्रमाण पत्र होना चाहिए। भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष वाले पात्र होंगे। परीक्षा दो घंटे की 100 अंक के होंगे। निगेटिव मार्किंग होगी।

गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर आवेदन 7 जुलाई से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link