Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 13, 2026

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक नेताओं का भव्य स्वागत, EI की अहम बैठक में यूपी का प्रतिनिधित्व

 नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक नेताओं का भव्य स्वागत, EI की अहम बैठक में यूपी का प्रतिनिधित्व



नई दिल्ली एयरपोर्ट स्थित प्रतिष्ठित होटल हॉलिडे इन में विश्व प्रसिद्ध शिक्षक नेता एवं एजुकेशन इंटरनेशनल (EI) के अंतरराष्ट्रीय महासचिव श्री डेविड एडवर्ड्स जी तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सूजन होपगुड जी का देश की सरजमीं पर हार्दिक स्वागत किया गया।



अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में आयोजित एजुकेशन इंटरनेशनल की महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए अध्यक्षों एवं महासचिवों ने सहभागिता की।



इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बैठक में शिक्षकों के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों एवं वैश्विक स्तर पर शिक्षकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।




— विनय तिवारी

प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ



नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक नेताओं का भव्य स्वागत, EI की अहम बैठक में यूपी का प्रतिनिधित्व Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link