मतदान केंद्रों की अब होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
लखनऊ, । यूपी पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों की रियल टाइम मानीटरिंग हो सकेगी। फर्जी मतदान रोकने के साथ ही सॉफ्टवेयर की मदद से वोटिंग का रियल टाइम डाटा भी मिल सकेगा। स्टेट कंट्रोल रूम में मतदान प्रतिशत अपडेट होता रहेगा। ऑनलाइन यह भी पता चल सकेगा कि किस मतदान केंद्र पर पहला वोट कितनी बजे पड़ा। जरूरी जानकारियां मिल सकेंगी।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव को पारदर्शी व हाईटेक बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। सॉफ्टवेयर की मदद से यह पता चलेगा कि कितने बजे तक कितने वोट पड़े। वोट डालने वालों में कितने पुरुष व कितनी महिलाएं हैं। पोलिंग सेंटर पर मतदान कर्मी के पास जो मोबाइल फोन होगा उस पर पंचायत चुनाव का एप अपलोड किया जाएगा।

