स्कूलों में ग्रीष्मकालीन शिविर आज से
लखनऊ। प्राथमिक व कस्तूरबा के साथ माध्यमिक स्कूलों में बुधवार से भारतीय भाषा समर कैम्प शुरू किए जाएंगे। शिविर का शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों को भारतीय भाषाओं, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

