Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 28, 2026

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे ,15 शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्रवाई

 ड्यूटी पर नहीं पहुंचे ,15 शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्रवाई.सभी तहसीलदारों ने बीएसए को भेजी जनगणना में अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट

बदायूं। जिले में जनगणना कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है। जनगणना कार्य के लिए लगभग 2000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि, इनमें से 15 शिक्षक अब तक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं



सभी तहसीलदारों ने अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।


बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए 2000 से अधिक शिक्षकों को लगाया गया है। कुछ शिक्षकों के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।


जनगणना के पहले चरण में लोगों द्वारा स्वयं जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन अब भी 90 प्रतिशत से अधिक लोग जनगणना प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में शिक्षकों की टीमें घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रही हैं।


बताया गया है कि 15 शिक्षकों ने निर्धारित क्षेत्र में जाकर जनगणना कार्य में हिस्सा नहीं लिया, जबकि उन्हें समय पर सूचना दे दी गई थी। इससे जनगणना प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। तहसीलदारों की रिपोर्ट मिलने के बाद अब विभाग कार्रवाई की तैयारी में है।


ऑनलाइन जनगणना के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने घर खोजने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे ,15 शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link