Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 28, 2026

कम दाखिले पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 प्रतापगढ़। माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला बढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। 25 से कम दाखिला होने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


माध्यमिक शिक्षा परिषद की नोटिस जारी होने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दाखिला बढ़ाने के लिए पत्र जारी किया है। इससे व्यवसायिक ट्रेडों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी जोर दिया जा रहा है।



माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं और 11वीं में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई अनिवार्य की है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न ट्रेडों में अधिक से अधिक दाखिला कराने का प्रयास विद्यालयों ने शुरू कर दिया है।


कम दाखिला होने पर प्रधानाचार्यों को निदेशालय में स्पष्टीकरण देना होगा। डीआईओएस ओंकार राणा ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है।

कम दाखिले पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ होगी कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link