Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 28, 2026

यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की

 नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी बुधवार को जारी कर दी। पहली बार यूपीएससी ने अंतिम परिणाम से पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की है।

इस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे। आयोग ने एक बयान जारी कर कहा कि उम्मीदवार 31 मई को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल upscsonline.nic.in के माध्यम से अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं। अभ्यावेदनों में उम्मीदवारों को अपनी समझ के अनुसार सही उत्तर कुंजी का उल्लेख करते हुए एक संक्षिप्त स्पष्टीकरण और तीन प्रामाणिक स्रोतों से समर्थक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।




आयोग ने कहा है कि अंतिम उत्तर कुंजी का जारी होना परीक्षा प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा को लेकर यूपीएससी की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। साथ ही यह उम्मीदवारों को रचनात्मक भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।


भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों के चयन के लिए हर वर्ष प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार, तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं समझता हूं कि इस साल की प्रारंभिक परीक्षा कई उम्मीदवारों के लिए काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण रही। ऐसे में आधिकारिक अंतिम उत्तर कुंजी से बहुत जरूरी स्पष्टता मिलेगी। अधिकांश उत्तर मानक पाठ्यपुस्तकों, सरकारी वेबसाइटों, सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों और प्रतिष्ठित समाचार पत्रों पर आधारित हैं।”


उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को ऐसा कोई उत्तर मिलता है जिसकी समीक्षा की आवश्यकता है, तो आधिकारिक यूपीएससी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें। इस साल की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को दो सत्रों में आयोजित की गई थी।


छह केंद्रों पर 2400 अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा


सोनभद्र। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को जिले में छह केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 2400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए विभाग तैयारी में जुटा हुआ है।


डीआईओएस जयप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय छपका में केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो केंद्र निर्धारित हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।

यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link