Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 28, 2026

नए मानकों के आधार पर विद्यालयों में होगा शिक्षकों का पदस्थापन

 *▪️नए मानकों के आधार पर विद्यालयों में होगा शिक्षकों का पदस्थापन*


पटना : प्रदेश के 80 हजार सरकारी विद्यालयों में नए मानक के तहत शिक्षकों की संख्या तय होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से विषयवार रिपोर्ट मांगी है। निर्देश के तहत सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने-अपने जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों से विषयवार शिक्षकों की रिपोर्ट लेकर विभाग के पोर्टल पर अपडेट कराएंगे।


पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यालय में होंगे चार शिक्षक


शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए मानक के तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक के प्राथमिक विद्यालयों में सामान्यतः चार शिक्षक पदस्थापित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर प्रत्येक 35 विद्यार्थी पर एक अतिरिक्त शिक्षक का प्रविधान होगा। छठी से आठवीं कक्षा तक विद्यालयों में तीन

शिक्षकों का मानक तय किया गया है। माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं एवं 10वीं कक्षा के लिए अधिकतम आठ शिक्षक पदस्थापित होंगे। उत्क्रमित-नवस्थापित विद्यालयों में अधिकतम छह शिक्षक पदस्थापित किए जाने का प्रविधान किया गया है। इसमे सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, भाषा, संगीत और शारीरिक शिक्षा के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं-12वीं कक्षा के लिए विज्ञान, कला, भाषा, कंप्यूटर, संगीत और वाणिज्य संकाय के लिए अलग-अलग शिक्षक मानक तय किए गए हैं।

नए मानकों के आधार पर विद्यालयों में होगा शिक्षकों का पदस्थापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link