Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 17, 2026

यूपी में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती से नौकरी : योगी

 यूपी में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती से नौकरी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमिपूजन, शिलान्यास कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में अब तक करीब साढ़े पांच सौ पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती से नौकरी दी है। 500 की नई भर्ती फिर निकाली है। जल्द ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाड आदि में मेडल जीतने वालों को सीधी भर्ती से नियुक्ति पत्र मिलेंगे। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का ऐलान किया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की मौजूदगी में वाराणसी फोरलेन पर ताल नदोर में करीब 393 करोड़ से बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन करने के बाद जनसमूह से योगी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को माफियामुक्त, दंगामुक्त, कर्फ्यूमुक्त बनाया है। इससे प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले लोग जनता के हितैषी नहीं हो सकते। 

यूपी में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती से नौकरी : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link