परिषदीय स्कूलों में दाखिले की होगी समीक्षा: महानिदेशक
लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में नए छात्रों के प्रवेश की समीक्षा की जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों से दाखिले का हिसाब किताब 19 मई को लेंगी। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूलों में प्रवेश कम हुए हैं। ऐसे में अब सभी जिलों को आगे अभियान चलाने और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए हैं।

