पटना में कक्षा आठ तक के स्कूल 27 जून तक रहेंगे बंद
राजधानी पटना में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी कुंदन कुमार ने कक्षा आठ तक के सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को 27 जून तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। राजधानी का तापमान पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे के बाद ही स्थिति असहज हो जा रही है।

