Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 17, 2026

बिहार BPSC TRE और नियोजित शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी पर बड़ा अपडेट

 बिहार BPSC TRE और नियोजित शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी पर बड़ा अपडेट: आज नहीं आएगी नीति, 24 जून को कैबिनेट से मंजूरी की उम्मीद; रैशनेलाइजेशन पर फंसा पेंच


बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के ट्रांसफर (तबादले) से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पहले ऐसी चर्चा थी कि ट्रांसफर पॉलिसी (तबादाला नीति) आज ही जारी हो सकती है, लेकिन अब आज इसके आने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।


अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाली 24 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बैठक में इस नई शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट से पास होने के बाद भी शिक्षकों को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि आवेदन लेने से लेकर पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया को जमीन पर पूरा करने में लगभग 1 महीने का समय लग जाएगा। इस हिसाब से जुलाई के अंत तक ही शिक्षकों को नया स्कूल मिलने की उम्मीद है।


बिहार BPSC TRE और नियोजित शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी पर बड़ा अपडेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link