Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 17, 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC हेतु निम्न प्रक्रिया अपनाएं

 💁‍♂️💁‍♂️ *मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC हेतु निम्न प्रक्रिया अपनाएं.......👇👇*


📚 *महत्वपूर्ण सूचना......*

👉 आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक (जुड़ा) हुआ हो, क्योंकि सभी OTP उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे।


👉 आवेदन पत्र में सभी विवरण आधार कार्ड के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।


🔹*आवेदन करने की प्रक्रिया......👇*


*1 - सर्वप्रथम* 

🌍 https://cmtcts.upsdc.gov.in वेबसाइट खोलें।

2 - डैशबोर्ड पर "Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card" विकल्प पर क्लिक करें।

3 - आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।

4 - प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन (Verify) करें।

5 - विभाग (Department) का चयन करें।

6 - Department Name का चयन करें।

7- School District का चयन करें।

8 - School Block का चयन करें।

9 - Present Post का चयन करें।

10 - School Name का चयन करें।

11 - Applicant Name दर्ज करें।

12 - Guardian/Father/Husband Name दर्ज करें।

13 - Date of Birth दर्ज करें।

14- Retirement Date दर्ज करें।

15- Gender का चयन करें।

16- मोबाइल नंबर स्वतः प्रदर्शित होगा।

17- Email ID दर्ज करें।

18 Aadhaar Number दर्ज करें।

19 District as per Aadhaar दर्ज करें।

20 - Aadhaar के अनुसार पूरा पता (Address) दर्ज करें।

21- अपना नवीनतम फोटो अपलोड करें।

22 - Captcha Code भरें।

23 - सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

24 - Submit बटन पर क्लिक करें।


👬 *परिवार के सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया....*


25 - यदि किसी आश्रित सदस्य को जोड़ना चाहते हैं तो "Yes" विकल्प चुनें।

26 - सदस्य का विवरण आधार के अनुसार भरें।

27 - Submit पर क्लिक करें।

28 - आवश्यकता अनुसार अन्य आश्रित सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं।


🧾 *आवेदन स्वीकृति प्रक्रिया.....*


29 - आवेदन जमा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BEO (खंड शिक्षा अधिकारी) को भेज दिया गया है।

30 - BEO द्वारा स्वीकृति मिलने पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) के पास लंबित है।

31 - BSA द्वारा अंतिम स्वीकृति (Final Approval) मिलने पर आपके मोबाइल नंबर पर Final Approval का संदेश प्राप्त होगा।

32 - इसके बाद आपको E-KYC करने हेतु निर्देश प्राप्त होंगे।


🌍 *E-KYC करने की प्रक्रिया।*


33 - Google Play Store से Ayushman App *(https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp)* डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें।


34 - वैकल्पिक रूप से.... 

🌍https://beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से भी E-KYC कर सकते हैं।

35 - Ayushman App खोलें।

36 - "Beneficiary" विकल्प का चयन करें।

37 - अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।

38 - Send OTP पर क्लिक करें।

39 - SMS में प्राप्त OTP दर्ज कर लॉगिन करें।


👬 *लाभार्थी खोजने की प्रक्रिया....*


40 - Search for Beneficiary पेज खुलने पर Scheme में PMJAY चुनें।

41 - State में Uttar Pradesh चुनें।

42 - Sub Scheme में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना" चुनें।

43 - Search Option में Family ID चुनें।

44 - अपना जिला (District) चुनें।

45 - Search पर क्लिक करें।

46 - आपके सामने लाभार्थी एवं आश्रित सदस्यों की सूची प्रदर्शित होगी।


🌍 *E-KYC पूर्ण करने की प्रक्रिया।*


47 - जिस सदस्य की E-KYC करनी है उसके सामने "Do e-KYC" पर क्लिक करें।

48 - Authentication के लिए Aadhaar विकल्प चुनें।

49 - Aadhaar OTP विकल्प चुनें।

50 - आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।

51 - आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) पूरा करें।

52 - कैमरा खुलने पर निर्देशानुसार Live Photo खींचें।

53 - Submit बटन पर क्लिक करें।


🧧 *कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया।*


54 - E-KYC सफल होने के बाद कार्ड जनरेट हो जाएगा।

55 - Download Card विकल्प पर क्लिक करें।

56 - अपना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।


🌍 *E-KYC पूर्ण होने के बाद आप एवं आपके पात्र आश्रित योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।*

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC हेतु निम्न प्रक्रिया अपनाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link