Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 6, 2026

फर्जी डिग्री पर नौकरी करनेवाले 13 शिक्षकों की गयी नौकरी

काराकाट :फर्जी डिग्री पर नौकरी करनेवाले 13 शिक्षकों की गयी नौकरी



काराकाट प्रखंड में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे 13 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने काराकाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नियोजन इकाई के सचिव राहुल कुमार, बीईओ और संबंधित प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर अमान्य डिग्री पर कार्यरत सभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही इनसे अब तक लिए गए मानदेय की वसूली करने और प्राथमिकी दर्ज कराने को भी कहा गया है। बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का हर हाल में पालन किया जाएगा और नामित शिक्षकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हटाए


जाने वाले शिक्षकों में सुनील कुमार मध्य विद्यालय अमरथा, सुभाष रंजन मध्य विद्यालय बराडीह, विनय कुमार प्राथमिक विद्यालय किसुआडी, जय प्रकाश राम प्राथमिक विद्यालय जहनपूरा, शशि भूषण सिंह मध्य विद्यालय बाद, अशोक कुमार मध्य विद्यालय बाद, इंदु कुमारी अमौरा, विजय कुमार मध्य विद्यालय चांदी, विद्यालय जगदीशपुर, मुस्तकीम अंसारी मध्य विद्यालय पांडे डिहरी, संतोष कुमार प्राथमिक विद्यालय जई टोला, उदय शंकर कुमार राय मध्य विद्यालय चिकसील और विश्वनाथ शर्मा मध्य विद्यालय कुरुर शामिल हैं। इस पूरे मामले का खुलासा बिहार प्रदेश भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति बिहार पटना के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार

फर्जी डिग्री पर नौकरी करनेवाले 13 शिक्षकों की गयी नौकरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link