Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 6, 2026

सहायक अध्यापक भर्ती में 500 और नियुक्तियां: बेसिक शिक्षा परिषद ने तैयार की सूची, जल्द जारी होगा आदेश

सहायक अध्यापक भर्ती में 500 और नियुक्तियां: बेसिक शिक्षा परिषद ने तैयार की सूची, जल्द जारी होगा आदेश

परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय की 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती में और 500 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस भर्ती में रिक्त 1700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जनवरी अंत में काउंसिलिंग कराई गई थी।






काउंसिलिंग के बाद प्रथम चरण में 1173 अभ्यर्थियों को मार्च में नियुक्ति दी जा चुकी है। अब दूसरे चरण में 500 से अधिक अभ्यर्थियों की चयन सूची लगभग तैयार है और इसी महीने जिला आवंटन जारी होने की उम्मीद है। जिला आवंटन जारी होने के बाद मेरिट के अनुसार स्कूल आवंटन होगा। इनमें से कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो जनवरी में हुई काउंसिलिंग में प्रतिभाग नहीं कर सके थे और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर उनका अभिलेख सत्यापन कराना पड़ा था। 11 जुलाई 2013 को शुरू हुई इस भर्ती के अभ्यर्थी 13 साल से नौकरी की लड़ाई लड़ रहे हैं।




इनमें से तमाम अभ्यर्थी ऐसे हैं जो मुश्किल से 10-12 साल ही नौकरी कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को आदेश दिया था कि इस भर्ती में चयनित न्यूनतम कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले उन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 के पूर्व याचिकाएं दाखिल की थी।



सहायक अध्यापक भर्ती में 500 और नियुक्तियां: बेसिक शिक्षा परिषद ने तैयार की सूची, जल्द जारी होगा आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link