Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 6, 2026

यूपी के 57 जिलों में आज गरज-चमक संग बिजली गिरने की चेतावनी, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

 यूपी के 57 जिलों में आज गरज-चमक संग बिजली गिरने की चेतावनी, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

UP Weather: उत्तरी ओडिशा के तट के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी सक्रियता में कमी आई है। ऐसे में सामान्य से अधिक आर्द्रता होगी। प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस बीच सोमवार को प्रदेश के 57 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका है।



प्रदेश में मानसूनी सक्रियता में आयी कमी के कारण बढ़ेगी उमस

अतुल कुमार ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर में ब्रजपात हो सकता है।


वहीं अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।

दो दिनों बाद प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी तो मिलेगी राहत

अगले दो दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उमस में वृद्धि के भी आसार हैं। रविवार को लखनऊ सहित कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई। राजधानी का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में बांदा में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उरई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा

उरई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि प्रदेश में एक दिन पहले अधिकतम तापमान में शीर्ष पर रहे प्रयागराज का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हालांकि लखनऊ सहित कई जिलों में देरशाम आंधी और बूंदाबांदी से थोड़ी राहत भी मिली।

यूपी के 57 जिलों में आज गरज-चमक संग बिजली गिरने की चेतावनी, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link