Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 6, 2026

प्रदेश भर में निपुण संकल्प कार्यशाला आज से

 प्रदेश भर में निपुण संकल्प कार्यशाला आज से



लखनऊ। निपुण भारत मिशन' के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रभावी शुरुआत करने के उद्देश्य से 6 जुलाई से प्रदेश के सभी 75 जिलों में निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य प्रदेश, जिले एवं ब्लॉक स्तर के शैक्षिक नेतृत्व को एक साझा दृष्टि एवं रणनीति पर संरेखित करना, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों को स्पष्ट करना, टीम भावना के साथ साझे उद्देश्यों के लिए कार्य करना तथा मिशन के प्रति स्वामित्व, जवाबदेही एवं परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करना है। कार्यशालाओं में डायट प्राचार्य, बीएसए, बीईओ, डायट मेंटर्स, एसआरजीएस, डीसीएस, तथा एआरपीएस सम्मिलित होंगे। इन कार्यशालाओं के माध्यम से पूरे राज्य में शैक्षिक सत्र की शुरुआत एक समान रणनीति, साझा प्राथमिकताओं तथा समन्वित कार्ययोजना के साथ सुनिश्चित की जाएगी।


प्रदेश भर में निपुण संकल्प कार्यशाला आज से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link