सोने की कीमत 1.47 लाख रुपये पर स्थिर, चांदी 500 रुपये उछलकर 2.25 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच चांदी में 500 रुपये का मामूली सुधार हुआ और यह बढ़कर 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोने की कीमत 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही।
हालांकि, चांदी मंगलवार के 2,24,800 रुपये के बंद स्तर से 500 रुपये बढ़कर 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कारोबारियों ने कहा कि सोना एक सीमित दायरे में रहा, जबकि पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद चांदी में थोड़ा सुधार हुआ।

