Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 30, 2026

यूपीटीईटी ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा, जुलाई में परिणाम मुश्किल

 यूपीटीईटी ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा, जुलाई में परिणाम मुश्किल

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता

परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पूर्ण करा लिया है। इस परीक्षा में करीब 18 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत वह शिक्षक भी शामिल हैं, जो बिना टीईटी के नियुक्त हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण अभी मूल्यांकन कार्य में समय लगेगा। ऐसे में जुलाई में परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद कम है।







शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दो, तीन व चार जुलाई को परीक्षा कराई थी। इसके आयोजन के लिए प्रदेश भर में 955 केंद्र बनाए गए थे। इन दिवसों में कुल पांच पालियों में परीक्षा कराई गई थी। दो जुलाई की दोनों तथा तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए टीईटी का आयोजन किया गया था। इसके अलावा तीन जुलाई को दूसरी पाली और चार जुलाई को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की टीईटी कराई गई थी। ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी हो जाने के बाद अब मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा

यूपीटीईटी ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा, जुलाई में परिणाम मुश्किल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link