Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 30, 2026

WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें

 WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें



ख़ास बातें

WhatsApp में फोटो और वीडियो गैलरी में सेव हो जाती हैं।

WhatsApp में ऑटोमैटिक सेविंग फीचर मिलता है।

WhatsApp में ऑटोमैटिक सेविंग फीचर से शेयरिंग आसान होती है।

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग साइट में से एक है। आज हम इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में ऑटोमैटिक सेविंग फीचर की बात कर रहे हैं, जिससे अक्सर फोन की स्टोरेज भर जाती है। डिफॉल्ट सेटिंग्स के चलते यूजर्स के फोन की गैलरी में चैट्स और ग्रुप्स से आने वाली फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल की भरमार हो सकती है। ऑटोमैटिक सेविंग फीचर से शेयरिंग आसान होती है, लेकिन अक्सर इससे स्टोरेज भर जाती है और प्राइवेसी से संबंधित दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं। हालांकि, WhatsApp यूजर्स मीडिया हैंडलिंग का कंट्रोल देता है, जिससे यूजर्स अनचाहे डाउनलोड्स को रोक सकते हैं और अपनी गैलरी को भरने से रोक सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp डिफॉल्ट तौर पर आने वाली फोटो और वीडियो को फोन की गैलरी में डाउनलोड और सेव करता है, जिससे स्टोरेज जल्दी भर सकता है। WhatsApp में कुछ आसान सेटिंग्स में बदलाव करके अपने फोन में मीडिया सेव करने से रोका सकते हैं और अपने स्टोरेज और प्राइवेसी का कंट्रोल अपने हाथ में रखा जा सकता है।

इन सेटिंग्स में बदलाव करके ऑटोमैटिक सेविंग फीचर को बंद किया जा सकता है:

सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp खोलना है और ऊपर-दाएं कॉर्नर में थ्री डॉट्स पर टैप करके और सेटिंग्स का चयन करना है।

सेटिंग्स में जाने के बाद मीडिया ऑटो-डाउनलोड ऑप्शन तक एक्सेस के लिए स्टोरेज और डाटा पर टैप करना है।

मीडिया ऑटो-डाउनलोड के अंदर यह चयन करना है कि फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स कब डाउनलोड होने चाहिए। (वाई-फाई, मोबाइल डेटा या कभी नहीं)

अब आपको कोई चैट खोलना है, कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करना है और मीडिया विजिबिलिटी को टॉगल ऑफ करना है, जिससे फाइल आपके फोन की गैलरी में नजर नहीं आएंगी।

जहां आप मीडिया सेव नहीं करना चाहते हैं तो उन अलग-अलग चैट्स या ग्रुप्स के लिए मीडिया विजिबिलिटी सेटिंग को दोहरा सकते हैं।

अब आपको अपनी गैलरी में वापस जाना है और कंफर्म करना है कि नया WhatsApp मीडिया अब अपने-आप नजर नहीं आ रहा है।

WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link