Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 30, 2026

सहकारी बैंक कर्मियों को पुनरीक्षित वेतन एक से

 सहकारी बैंक कर्मियों को पुनरीक्षित वेतन एक से

लखनऊ। प्रदेश के 16 जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों को एक जुलाई से वेतन पुनरीक्षण का लाभ मिल जाएगा। सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिला सहकारी बैंक बहराइच, बलिया, सुल्तानपुर, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, हरदोई, गाजीपुर, देवरिया, वाराणसी, सीतापुर, फतेहपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती और इलाहाबाद के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को वेतन पुनरीक्षण के लिए आदेश जारी किए गए हैं।






इन बैंकों में कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण 1996 व 2006 के बाद नहीं हुआ है। आदेश के बाद अब वेतन पुनरीक्षण का प्रस्ताव बैंकों की प्रबंध समितियों में रखा जाएगा। बैंक समितियों से प्रस्ताव पास होने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। आदेश का लाभ 1200 कर्मचारियों को मिलेगा। आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को एक जुलाई से पूर्व का बकाया नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते महीने सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने 1966 और 2006 के बाद से वेतन पुनरीक्षण का लाभ न पाने वाले बैंक कर्मचारियों को 2011 का वेतनमान देने की घोषणा की थी। पुनरीक्षण के बाद कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत तक इजाफा होगा।

सहकारी बैंक कर्मियों को पुनरीक्षित वेतन एक से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link