Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 30, 2026

8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा पर होगा आंदोलन

 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा पर होगा आंदोलन

लखनऊ। 8वें वेतन आयोग में अगर पेंशनरों की उपेक्षा हुई तो पेंशनभोगी आंदोलन करेंगे। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की महिला इकाई की बुधवार को बापू भवन सभागार में हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला इकाई की संयोजक कल्पना पाठक ने की थी। बैठक में 8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण का बिंदु शामिल न होने से महिला पेंशनरों ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि अगर 7वें वेतन आयोग की तरह पेंशन पुनरीक्षण नहीं हुआ व पेंशनरों में विभेद किया।




गया तो इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। सभी पेंशनरों में जागरूकता लाने और एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा तैयार पत्रक भी बैठक में बांटा गया। कल्पना पाठक ने कहा कि हम आशांवित हैं कि 8वें वेतन आयोग में भी पेंशन पुनरीक्षण होगा, लेकिन अगर इसके विपरीत कोई फैसला हुआ तो सभी पेंशनर देशव्यापी आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक के दौरान सुनीता द्विवेदी, शीला गुप्ता व पूर्णिमा बेदार को सह संयोजक का दायित्व दिया गया। बैठक में पेंशनर्स महासंघ की प्रदेश संयोजक मिथलेश सिंह, ऊषा पाठक के अलावा संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के संयोजक एनपी त्रिपाठी, सह संयोजक-प्रचार ओंकार नाथ तिवारी व अरविन्द कुमार पाठक भी विशेष आमंत्रित के रूप में बैठक में उपस्थित रहे।



8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा पर होगा आंदोलन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link