Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 7, 2026

मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में 15% तक उछाल संभव

मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में 15% तक उछाल संभव

नई दिल्ली, एजेंसी। मोबाइल उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगाई का झटका लग सकता है। आने वाले तीन से चार महीनों में टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमतों में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं



सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल की रिसर्च की रिपोर्ट में यह संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कंपनियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह कदम उठाया जाता है तो इससे लाखों ग्राहकों के प्रभावित होने की आशंका है।




भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व में तिमाही-दर-तिमाही 1-1.5% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।


मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में 15% तक उछाल संभव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link