Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 7, 2026

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट



प्रदेश में चार-पांच दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। मंगलवार से सूबे में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी प्रदेश के एक दर्जन जिलों के लिए भारी वर्षा व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से मानसून का असर प्रदेशभर में दिखेगा और पूरे सप्ताह अच्छी बरसात के संकेत मिल रहे हैं।

इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। मानसून सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी, मध्य और पूर्वी प्रदेश के करीब 12 जिलों के लिए भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में विकसित कम दबाव का क्षेत्र अब अधिक सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ेगी और मानसूनी हवा को मजबूती मिलेगी। यही वजह है कि मंगलवार से बारिश का दायरा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


इन जिलों में अच्छी बारिश की संभावना

बुंदेलखंड और पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। इसका असर प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, झांसी, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा में भी देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

दिन और रात के पारे में गिरावट आ सकती है 

लखनऊ में मंगलवार को दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और रात का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बुधवार को दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 40 से अधिक जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के अंदर बना रहा।

मिर्जापुर व हमीरपुर में खूब बरसे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को मिर्जापुर के चुनार और हमीरपुर में बादल जमकर बरसे। दोनों जिलों में रिकार्ड 120 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि 104 मिमी बारिश के साथ लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर पर रहा। औरैया में 68.8 मिमी और लखनऊ में 24 मिमी बारिश हुई। मंगलवार और बुधवार को इसमें वृद्धि के आसार हैं।

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link