एलटी ग्रेड संस्कृत मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 11 जुलाई को प्रयागराज में तीन से छह बजे की पाली में प्रस्तावित एलटी ग्रेड संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र सोमवार रात को जारी कर दिए। अभ्यर्थी अपने ओटीआर नम्बर के जरिए प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर दो फोटो,आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति लेकर उपस्थित हों।

