जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी होगा
लखनऊ। राज्य सरकार ने शाहजहांपुर जलालाबाद नगर पालिका परिषद में आने वाले जलालाबाद क्षेत्र का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।
शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र भगवान परशुराम के जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। ग्रंथों में इसका प्रमुखता से उल्लेख पाया जाता है। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय निवासियों ने जलालाबाद का नाम भगवान परशुराम के नाम पर परशुरामपुरी रखे जाने की प्रमुखता से मांग की थी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस फैसले पर खुशी जताई है।

