Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 7, 2026

आधार अपडेट में तीसरे दिन भी रही दिक्कत

आधार अपडेट में तीसरे दिन भी रही दिक्कत



लखनऊ, । आधार में दोबारा जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) में अपडेशन कराना पहले ही एक बड़ी चुनौती है, उस पर बीते तीन दिनों से अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोगों को आधार सेवा केन्द्र से वापस लौटना पड़ रहा है।

सोमवार को भी रतन स्क्वायर स्थित आधार सेवा केन्द्र से आसपास के जिलों से आये लोगों को दोपहर बाद वापस लौटना पड़ा। जबकि सुबह 10:25 तक और शाम करीब पांच बजे से सिस्टम चला, इस दौरान करीब 25 लोगों के आधार में दोबारा जन्मतिथि अपडेट भी हुई। आधार सेवा केन्द्र के मुताबिक यह तकनीकी समस्या लिमिट क्रॉस के यूनीवर्सल क्लाइंट साफ्टवेयर में अपग्रेडेशन होने के कारण उत्पन्न हुई है। भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि यह आधार सर्वर का मामला नहीं है। आधार का सर्वर पूरी तरह से अपनी उच्च क्षमता के साथ काम कर रहा है। आधार नामांकन और अपडेशन सभी केन्द्रों पर निरंतर जारी हैं।



आधार अपडेट में तीसरे दिन भी रही दिक्कत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link