पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिला देंगे: योगी
उरई/फतेहपुर, हिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नकल माफिया और पेपर लीक कराने वालों को सख्त चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया की जगह अब सिर्फ जेल में है। पेपर लीक करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बता दें कि सीएम योगी शनिवार को उरई और फतेहपुर के दौरे पर थे। दोनों ही जगह वे पेपर लीक माफिया पर हमलावर दिखे। उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक करने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि किसी भी छात्र की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी ने फतेहपुर में 489 करोड़ की 125 योजनाओं और उरई में 1273.96 करोड़ की 374 परियोजनाओं का शिलान्यास कर लोगों को सौगात दी।

