Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 26, 2026

गुरु जी स्वयं की क्षमता बढ़ाने को करेंगे साधना, निखरेगी मेधा

गुरु जी स्वयं की क्षमता बढ़ाने को करेंगे साधना, निखरेगी मेधा

प्रयागराज :

प्रदेश सरकार का उद्देश्य शिक्षा की नींव को मजबूत करना है। इसी दिशा में उच्चीकृत कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे गुरु जी अपनी क्षमता विकसित करेंगे, जिसका लाभ शिष्यों को मिलेगा और उनकी मेधा निखरेगी।





प्रदेश के 297 कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है, जहां कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इन विद्यालयों में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।


प्रदेश के 297 कस्तूरबा विद्यालयों को किया गया है उच्चीकृत।

इन विद्यालयों में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

‘मैथ्स इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम’ और ‘विज्ञान की नींव कार्यक्रम’ का संचालन किया जाएगा। इसके लिए गणित और विज्ञान के शिक्षकों के साथ प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। खान एकेडमी 30 जुलाई को सभी शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित करेगी, जिसमें प्रदेशभर के विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे।


बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों की सभी छात्राओं को खान एकेडमी के प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत कराना है। गणित और विज्ञान की नियमित पढ़ाई के साथ प्रश्नों के अभ्यास को भी जोड़ा जाएगा। बालिकाओं को विद्यालय में उपलब्ध आईसीटी लैब या कंप्यूटर पर अभ्यास कराया जाएगा। शिक्षक नियमित रूप से छात्राओं की पढ़ाई की प्रगति की समीक्षा करेंगे।


30 जुलाई को कार्यशाला में शाम चार से पांच बजे तक गणित और विज्ञान के शिक्षक शामिल होंगे, जबकि नेतृत्व को लेकर तीन अगस्त को ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें कस्तूरबा की सभी प्रधानाध्यापिकाएं शामिल होंगी।



गुरु जी स्वयं की क्षमता बढ़ाने को करेंगे साधना, निखरेगी मेधा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link