Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 14, 2026

अब यूपीटीईटी में संशोधन के लिए लगी कतार

 अब यूपीटीईटी में संशोधन के लिए लगी कतार

प्रयागराज। दो से चार जुलाई तक आयोजित यूपीटीईटी के ओएमआर में गड़बड़ी करने वालों की अब चयन आयोग पर कतार लगने लगी है। कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर प्रत्यावेदन का प्रोफार्मा जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों को चयन आयोग में प्रत्यावेदन देने की सलाह दे दी जिनके उत्तरपत्रक में गलती है। 






उसके बाद सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने लाइन में लगकर त्रुटिपूर्ण भरे गए ओएमआर के मूल्यांकन का अनुरोध किया। ई-मेल और पंजीकृत डाक से भी प्रत्यावेदन भेजे गए हैं। अब तक पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आयोग में स्वयं उपस्थित होकर या ई-मेल और डाक से प्रार्थना पत्र भेजे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ही उत्तरपत्रक भरने में गलती कर दी है।



अब यूपीटीईटी में संशोधन के लिए लगी कतार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link