हापुड़। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के स्कूलों के अवकाश का भी निर्णय लिया गया है। डीएम कविता मीना ने बताया कि यात्रा के कारण मार्ग वन-वे रहेंगे। कांवड़ियों व बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के कक्षा नर्सरी से लेकर 12 वीं तक के सभी विद्यालय, परिषदीय, सीबीएसई और आईसीएसई व अन्य बोर्डों के सभी विद्यालय व कॉलेज सात से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। संवाद
