Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 5, 2026

यूटा जिलाध्यक्ष की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान

 यूटा जिलाध्यक्ष की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान

कन्नौज। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए नामों की सूची विवादों के घेरे में आ गई है। पुरस्कार के लिए चयनित तीन परिषदीय शिक्षकों की सूची. में कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेंद्र कुमार सक्सेना का नाम शामिल होने पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।



यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने डीएम से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि राकेंद्र कुमार सक्सेना के सेवा अभिलेखों में निलंबन और विभागीय कार्रवाई जैसी गंभीर अनियमितताएं दर्ज हैं। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर उनके नाम की, संस्तुति की गई है। मामले की


अनियमितता के आरोपों में घिरे शिक्षक, नाम हटने के आसार गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास को सौंप दी है।

सूत्रों के मुताबिक, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो राकेंद्र सक्सेना का नाम सूची से हटा दिया जाएगा और शासन को केवल दो ही शिक्षकों के नाम भेजे जाएंगे। इसके साथ ही उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। जांच शुरू होते ही बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सीडीओ ने बताया कि पूरे प्रकरण कीं गहनता से पड़ताल जारी है और जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।

यूटा जिलाध्यक्ष की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link