Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 18, 2026

बीएड सीट आवंटन से छूटे अभ्यर्थियों को राहत, 20 अगस्त तक भर सकेंगे चॉइस

बीएड सीट आवंटन से छूटे अभ्यर्थियों को राहत, 20 अगस्त तक भर सकेंगे चॉइस

झांसी। प्रदेश के बीएड कॉलेजों में सीट आवंटन से छूटे और पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 अगस्त तक पंजीकरण कराकर 20 कॉलेजों का चुनाव भर सकेंगे। इसके बाद 21 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा।






प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में बीएड की करीब 2.40 लाख सीटें हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पहले चरण के लिए एक जुलाई से पंजीकरण शुरू कराया था। 23 जुलाई तक चली काउंसलिंग में करीब डेढ़ लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, दूसरे चरण के लिए 1,50,001 से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थियों का पंजीकरण खोला गया था।



बीएड सीट आवंटन से छूटे अभ्यर्थियों को राहत, 20 अगस्त तक भर सकेंगे चॉइस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link