Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 18, 2026

कोटेदारों का कमीशन 35 रुपये बढ़ा

 कोटेदारों का कमीशन 35 रुपये बढ़ा

लखनऊ, । राज्य सरकार ने यूपी के राशन कोटेदारों का कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। सीएम ने बटन दबाकर यूपी के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को लाभांश का उपहार दिया। उन्होंने कहा कि मार्जिन मनी में 35 रुपये की वृद्धि की है। इसमें 10 रुपये केंद्र व 25 राज्य सरकार दे रही है। हमने 25 रुपये और बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। समय लगेगा, पर यह काम हो गया तो आपके लिए और भी अच्छी व्यवस्था होगी।






मुख्यमंत्री ने लोकभवन में सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, साल 2017 से पहले सपाई गरीब का राशन कार्ड रख लेता था, जिससे वह भूख से मरता था। अब ऐसी स्थिति नहीं है। यूपी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।




आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया




लखनऊ। राज्य सरकार ने परिवहन निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय पांच प्रतिशत बढ़ा दिया है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा है कि निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर तथा प्रोग्रामर को बढ़ा हुआ मानदेय जुलाई माह से दिया जाएगा। ऐसे 300 से अधिक कर्मी हैं। मानदेय में 500 से लेकर 1000 रुपये के करीब वृद्धि हुई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है। इसके आधार पर जनवरी में पांच और जुलाई में पांच प्रतिशत बढ़ाकर दिया जाता है।







कोटेदारों का कमीशन 35 रुपये बढ़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link