Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 18, 2026

शिक्षक की पत्नी ने खुद से दी जान या मामला कुछ और; ललमटिया में भी एक छात्र ने की खुदकुशी, महिला ने खाया जहर

भागलपुर: शिक्षक की पत्नी ने खुद से दी जान या मामला कुछ और; ललमटिया में भी एक छात्र ने की खुदकुशी, महिला ने खाया जहर



भागलपुर। भागलपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को अप्राकृतिक मौत और खुदकुशी के प्रयास की तीन अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। मोजाहिदपुर में जहां एक शिक्षक की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला, वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, ललमटिया में एक होनहार छात्र सह बैंककर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि कहलगांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने कीटनाशक खा लिया।

मोजाहिदपुर: शिक्षक की पत्नी फंदे से लटकी

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गोभी बाड़ी निवासी शिक्षक नित्यानंद कुमार की पत्नी बबिता कुमारी ने शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार पुलिस बल और विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए।


भाई ने लगाया हत्या का आरोप

इधर, मृतका के भाई लालूचक अंगारी (लोदीपुर) निवासी अमित कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित का आरोप है कि उसकी बहन की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। भाई ने बहनोई नित्यानंद कुमार सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया है।

ललमटिया: बीए के छात्र व निजी बैंककर्मी साजन ने लगाई फांसी

नाथनगर अंतर्गत ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी स्थित ठाकुरबाड़ी के समीप 20 वर्षीय युवक साजन कुमार ने घर के कमरे में पंखे से गमछे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक रंजीत कुमार सिंह का छोटा पुत्र था। बड़े भाई सोनू कुमार के अनुसार, शाम को जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो खिड़की से झांकने पर साजन फंदे से लटका दिखा। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


साजन एक निजी बैंक में कार्यरत था और साथ ही बीए सेमेस्टर-5 का छात्र था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह बेहद शांत, मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ललमटिया थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम के साथ मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

कहलगांव: घरेलू कलह में विवाहिता ने खाई चूहे मारने की दवा, मायागंज रेफर

कहलगांव के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेतीपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आकर एक महिला ने कीटनाशक खा लिया। परिजनों के अनुसार, रूपेश कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने घरेलू कलह के दौरान चूहा मारने वाली जहरीली दवा निगल ली।


घर पर तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज, भागलपुर) रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

शिक्षक की पत्नी ने खुद से दी जान या मामला कुछ और; ललमटिया में भी एक छात्र ने की खुदकुशी, महिला ने खाया जहर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link