Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 8, 2026

मध्याह्न भोजन में बैगन भिंडी, पत्ता गोभी व साग परोसने पर लगी रोक

मध्याह्न भोजन में बैगन भिंडी, पत्ता गोभी व साग परोसने पर लगी रोक



सिवान : वर्षा के मौसम में सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने वर्षा के दौरान बैंगन, भिंडी, पत्ता गोभी तथा सभी प्रकार के साग का उपयोग एमडीएम में नहीं करने का आदेश दिया है। विभाग का मानना है कि इन सब्जियों में इस मौसम में कीटाणुओं के पनपने की संभावना अधिक रहती है। इनके स्थान पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजी और सुरक्षित सब्जियों का उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय के निदेशक ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि विद्यालयों के रसोईघर-सह-भंडारगृह तथा केंद्रीयकृत रसोइघरों की नियमित जांच की जाए। चावल, दाल, तेल, मसाला, सोयाबीन, लाल चना सहित सभी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के बाद ही उनका उपयोग किया जाए। साथ ही मसालों व डिब्बाबंद खाद्य सामग्री की एक्सपायरी तिथि पर विशेष ध्यान देने और स्वच्छ बर्तनों के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई या खाद्य सामग्री के भंडारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्री


के निर्देशानुसार दोषी अधिकारियों व कर्मियों पर स्थानांतरण से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी।

मध्याह्न भोजन में बैगन भिंडी, पत्ता गोभी व साग परोसने पर लगी रोक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link