*▪️MDM में फर्जीवाड़े पर नकेल, अब चेहरा स्कैन और हाजिरी के आधार पर राशन मिलेगा..*
*👉 डिजिटल वार.. ई - शिक्षा कोष का नया वर्जन लॉन्च.. अब प्रधानाध्यापक को 11:00 तक भोजन करने वाले बच्चों की संख्या दर्ज करनी होगी.. 11:00 के बाद यह संख्या दर्ज नहीं होगी...*
*👉App का नया वर्जन 3.6.0 श्रम,स्वास्थ्य और सैन्य जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले एडवांस मॉडलिंग और एलिमिनेशन सॉफ्टवेयर पर आधारित है..*
*👉 जिस तरह जी राम जी में मजदूरों की उपस्थिति के लिए फेस स्कैनिंग और लाइव काउंटिंग का इस्तेमाल होता है ठीक इस तकनीक से अब कक्षाओं में बच्चों के चेहरे को स्कैन किया जाएगा...*
*👉 इससे कागजों पर फर्जी संख्या दिखाकर खाद्यान्न खपत करने वालों की गुंजाइश खत्म हो जाएगी अब तक कई स्कूलों में कुल उपस्थिति 50 बच्चों की होने के बावजूद प्रधानाध्यापक रजिस्टर में 120 या उससे अधिक छात्र दिखाकर राशन की राशि की निकासी कर लेते थे...*
