Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 8, 2026

डीएलएड में फेल प्रशिक्षु बैक पेपर की मांग पर अड़े

 डीएलएड में फेल प्रशिक्षु बैक पेपर की मांग पर अड़े

डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर में फेल प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज पर प्रदर्शन करते हुए स्पेशल बैक पेपर कराने की मांग की। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 11508 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है और भर्ती भी जल्द शुरू होने वाली है।






ऐसे में 31 जुलाई को घोषित परिणाम में असफल चतुर्थ सेमेस्टर के 73 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं के भर्ती से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। डीएलएड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है कि जिन भी प्रशिक्षुओं का बैक लगा है, उन्हें एक अतिरिक्त अवसर देते हुए परीक्षा परिणाम समयबद्ध तरीके से घोषित किया जाए ताकि उनका एक वर्ष खराब न हो। यदि बैक पेपर में अनावश्यक देरी होती है, तो कई पात्र अभ्यर्थियों के लिए आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना कठिन हो सकता है। सचिव राजेन्द्र प्रताप ने प्रशिक्षुओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। धरना देने वालों में सुनील यादव, प्रभात कुमार, रागिनी गुप्ता, काजल सिंह, अवनीश, प्रमिला आदि शामिल रहीं।

डीएलएड में फेल प्रशिक्षु बैक पेपर की मांग पर अड़े Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link