Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 8, 2026

युवाओं के भविष्य से नहीं करने देंगे खिलवाड़:योगी

 युवाओं के भविष्य से नहीं करने देंगे खिलवाड़:योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर में सात अरब रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर कड़े प्रहार किए। योगी ने कहा कि सपा सरकार में पूरे प्रदेश का माहौल दंगों और गुंडागर्दी से खराब था। योग्य युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी, जबकि चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकलती थी। व्यापारियों को धमकाया जाता था और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी।






मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में बालू, भू और पशु माफिया सक्रिय थे। जिस गाड़ी पर सपा का झंडा लगा होता था, उसमें गुंडा होने की स्थिति बनी हुई थी। पलायन और दंगों के कारण लोग उत्तर प्रदेश से दूर भागते थे। आज प्रदेश माफिया, गुंडा और दंगा मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य, छात्रवृत्ति और व्यापारियों के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों को जेल भेजा जाएगा।




संभल में दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई हो रही : योगी ने कहा कि संभल में दंगा करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। सपा और कांग्रेस पर महाराजा सुहेलदेव का स्मारक नहीं बनने देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज बहराइच में मेडिकल कॉलेज और महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा स्थापित है। झलकारी बाई और वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का गठन किया गया है। सुहेलदेव के सम्मान को लेकर भी पिछली सरकारों ने उचित कदम नहीं उठाए। आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की 56 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है और आजमगढ़ में उनके नाम पर विश्वविद्यालय संचालित है।



युवाओं के भविष्य से नहीं करने देंगे खिलवाड़:योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link