Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 8, 2026

परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों और यू-ट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक, BSA ने जारी किया आदेश

 बलिया: परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों और यू-ट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक, BSA ने जारी किया आदेश


बलिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर्स एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 7 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है।


आदेश के अनुसार कुछ बाहरी व्यक्ति विद्यालयों में प्रवेश कर विद्यालय एवं शिक्षकों के फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। इससे विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ शिक्षक पद की गरिमा और विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


🚫 बिना अनुमति फोटो-वीडियो नहीं


BSA ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर अथवा सोशल मीडिया से जुड़ा व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना परिषदीय विद्यालय में प्रवेश नहीं करेगा और न ही फोटो/वीडियोग्राफी करेगा।


विद्यालयों के निरीक्षण एवं अनुश्रवण के लिए विभागीय तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को पहले से नामित किया गया है। उन्हीं के माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।




परिषदीय विद्यालयों में बाहरी लोगों और यू-ट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक, BSA ने जारी किया आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link