मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक शिक्षिका रोती हुई शिक्षा कार्यालय पहुंचीं। शिक्षिका ने स्कूल के हेडमास्टर पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगाया। इससे पहले भी शिक्षिका ने इस संबंध में शिक्षा कार्यालय के महिला सेल में आवेदन दिया था। इसके बाद इस मामले की जांच कराई गई थी। डीईओ ने स्कूल के हेडमास्टर पर प्रपत्र क गठित करते हुए निलंबन की अनुशंसा की है। डीईओ ने जांच रिपोर्ट के साथ आरडीडीई के पास यह अनुशंसा भेजी है।
उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर की महिला शिक्षक ने दो महीने पहले हेडमास्टर के विरूद्ध छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद डीपीओ माध्यमिक अलका सहाय को जांच का जिम्मा दिया गया। जांच में यह मामला सही पाया गया। डीपीओ ने निलंबन की अनुशंसा करते हुए डीईओ को रिपोर्ट सौंपी थी। इसी बीच शुक्रवार को फिर महिला रोते हुए शिक्षा कार्यालय में पहुंची और गलत व्यवहार करने की शिकायत की। डीईओ ने कहा कि हेडमास्टर के खिलाफ एक नहीं, कई बार यह यह शिकायत आई है। इस तरह का आचरण क्षमा योग्य नहीं है।
