Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 8, 2026

भारत के 14 बिजनेस स्कूल शीर्ष सौ में शामिल

 नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के 14 बिजनेस स्कूलों ने फाइनेंशियल टाइम्स की मास्टर्स इन मैनेजमेंट (एमआईएम) 2026 की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई है। इनमें सात आईआईएम शामिल हैं।


भारतीय संस्थानों में आईआईएम बेंगलुरु सबसे आगे रहा है। उसे दुनिया में 21वां स्थान मिला है। संस्थान 2025 में 28वें और 2024 में 41वें स्थान पर था। मुंबई के एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च को वैश्विक स्तर पर 26वां स्थान मिला है। अन्य भारतीय संस्थानों में आईआईएम कोझिकोड 54वें, आईआईएम इंदौर 62वें, मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम 67वें, आईआईएम लखनऊ 72वें, एनएमआईएमएस मुंबई 73वें, आईआईएम उदयपुर 83वें, आईएमटी गाजियाबाद 86वें, आईएमआई दिल्ली 90वें और टीए पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट व कर्नाटक 98वें स्थान पर रहे।

भारत के 14 बिजनेस स्कूल शीर्ष सौ में शामिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link