Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 8, 2026

सरप्लस शिक्षकों के तबादले की छह जिलों की सूची जारी

सरप्लस शिक्षकों के तबादले की छह जिलों की सूची जारी



पटना. बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अब तेज हो गयी है. राज्य में करीब 72,800 सरप्लस (अतिरिक्त) शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में कटिहार, सुपौल, मधुबनी और सीतामढ़ी समेत छह जिलों के शिक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी गयी है. स्कूलों में शिक्षकों की संख्या संतुलित करने के लिए सरप्लस शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है. वहीं, स्वैच्छिक ट्रांसफर के लिए 73,151 शिक्षकों ने आवेदन किया है. वहीं, 4,259 शिक्षकों ने म्यूचुअल तबादले के लिए आवेदन किया है. इस तरह ये शिक्षक पसंद के स्कूल में तबादले का इंतजार कर रहे हैं.



सरप्लस शिक्षकों के तबादले की छह जिलों की सूची जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link