Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 8, 2026

फर्जी बीएसए गिरफ्तार फर्जी लेटर, अंक बढ़ाने के नाम पर लेता था पैसा

 भदोही में फर्जी बीएसए गिरफ्तार

फर्जी लेटर, अंक बढ़ाने के नाम पर लेता था पैसा

प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र का है निवासी

भदोही, । बीएसए बनकर नियुक्ति कराने, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने और परीक्षा में अंक बढ़वाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले आरोपी को भदोही पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।


एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि ज्ञानपुर के हरिहरपुर शुकुलपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ राहुल ने राम सिंह यादव उर्फ अमित यादव निवासी बंदीपट्टी, प्रयागराज के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। शैलेंद्र ने आरोप लगाया था कि राम सिंह यादव ने बीएसए बनकर मुलाकात की और नौकरी का झांसा देकर 36,044 रुपये की ठगी की। पुलिस की जांच में आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी पर भी 40 से अधिक शिकायतें मिलीं।


इसके बाद पुलिस ने सोमवार को राम सिंह यादव को ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मनोज कुमार सिंह, निवासी इटहरा, हंडिया, प्रयागराज के नाम का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


ग्राहक केंद्र संचालकों को भी देता था झांसा

आरोपी ने बताया कि वह दुर्गागंज, ऊंच और ज्ञानपुर में बैंक मित्रों व ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों से ठगी करता था। दुर्गागंज में बारकोड के जरिए दो बार में 40 हजार प्राप्त किए थे। वहीं, ऊंच में सर्वर डाउन होने का बहाना बना पांच हजार और फिर 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।



फर्जी बीएसए गिरफ्तार फर्जी लेटर, अंक बढ़ाने के नाम पर लेता था पैसा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link