Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 8, 2026

शिक्षक भर्ती के नियमों में बदलाव पर उठाई आवाज

 प्रयागराज : प्रदेश में शिक्षक भर्तियों को लेकर अभ्यर्थियों के बीच बढ़ते असमंजस और संभावित नियम परिवर्तनों के विरोध में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशालय में निदेशक के नाम ज्ञापन दिया।

प्रतियोगियों ने कहा, विभिन्न समाचार माध्यमों में टीजीटी भर्ती में टीईटी लागू किए जाने, जूनियर शिक्षक के पदों को 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने तथा स्नातक में 45 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता जैसी सूचनाएं प्रकाश में आ रही हैं।




मंच ने बीपीएड अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाते हुए कहा, यदि टीजीटी शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती में स्नातक में 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता लागू की जाती है, तो पूर्व निर्धारित अर्हताओं के आधार पर स्नातक व बीपीएड की योग्यता पूरी कर चुके अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। यह भी कहा राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से संबंधित विषयवार/एकल विषय की अर्हता स्पष्ट की जाए।


शिक्षक भर्ती के नियमों में बदलाव पर उठाई आवाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link