Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 29, 2026

15,000 शिक्षक भर्ती के चयनितों को 1 जनवरी 2017 से प्रथम वेतनवृद्धि देने की तैयारी, BSA ने मांगा ब्योरा

 15,000 शिक्षक भर्ती के चयनितों को 1 जनवरी 2017 से प्रथम वेतनवृद्धि देने की तैयारी, BSA ने मांगा ब्योरा

इटावा। जनपद इटावा के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 15,000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों की प्रथम वार्षिक वेतनवृद्धि को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2 जुलाई 2016 के कार्यभार ग्रहण के सापेक्ष शिक्षकों द्वारा 1 जनवरी 2017 से प्रथम वेतनवृद्धि दिए जाने की मांग पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राजेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देश जारी किए हैं।


क्या है पूरा मामला? 15,000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 28 जून 2016 को नियुक्त हुए शिक्षकों ने प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर मांग की थी कि 29 व 30 जून 2016 को ग्रीष्मावकाश तथा 1 जुलाई 2016 को राजपत्रित अवकाश होने के कारण कार्यभार ग्रहण 2 जुलाई 2016 को हुआ था। यदि यह अवकाश न होता, तो शिक्षकों की 6 माह की सेवा अवधि पूरी हो जाती।


शासनादेश संख्या-वे0आ0-2-928/दस-54(एम)/2009 टी0सी0 (17 अगस्त 2009) एवं शासनादेश संख्या-67/2016/वे0आ0-2-1447/10-04(एम)2016 (22 दिसंबर 2016) के प्रस्तर-08 के तहत 1 जनवरी 2017 को 6 माह की अर्हक सेवा अवधि पूरी मानी जाती है। इसी आधार पर शिक्षकों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका (संख्या 481/2026 व संबद्ध याचिकाएं) दाखिल की थी, जिसमें माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 24 अगस्त 2026 को सक्षम अधिकारी को 6 सप्ताह में निस्तारण व कार्यवाही का आदेश पारित किया गया है।


BSA ने 7 दिन के भीतर तलब की रिपोर्ट माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 15,000 भर्ती में चयनित शिक्षकों का पूरा विवरण मूल सेवा पुस्तिका/ऑनलाइन ई-सर्विस बुक व शिक्षक के प्रत्यावेदन सहित 7 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराएं।


इस आदेश के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा भी शिक्षकों को शीघ्र बीआरसी (BRC) पर प्रत्यावेदन जमा करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे लंबे समय से लंबित इस मांग का समाधान होने की उम्मीद जगी है।



15,000 शिक्षक भर्ती के चयनितों को 1 जनवरी 2017 से प्रथम वेतनवृद्धि देने की तैयारी, BSA ने मांगा ब्योरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link