Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 29, 2026

पीएमश्री विद्यालयों और बालवाटिकों के लिए ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराने को 61.75 लाख रुपये स्वीकृत

पीएमश्री विद्यालयों और बालवाटिकों के लिए ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराने को 61.75 लाख रुपये स्वीकृत 




प्रदेश के 1235 पीएमश्री विद्यालयों के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बालवाटिकों में अब बच्चों की शिक्षा और मनोरंजन को और बेहतर बनाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराए जाएंगे。 इसके लिए शासन द्वारा 61.75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है。 प्रत्येक विद्यालय को अधिकतम 5000 रुपये तक की लागत में ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराया जाएगा。


बच्चों में विकसित होगी मौखिक अभिव्यक्ति की क्षमता

खास गतिविधियां: इन ब्लूटूथ स्पीकरों का प्रयोग विशेष रूप से 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के साथ कहानी सुनना, कविता पाठ, गीत और पहेली जैसी रचनात्मक गतिविधियों के दौरान किया जाएगा。


मुख्य उद्देश्य: इस पहल का प्रमुख उद्देश्य छोटे बच्चों में मौखिक अभिव्यक्ति, सुनने व सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने की क्षमता को विकसित करना है。

पीएमश्री विद्यालयों और बालवाटिकों के लिए ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध कराने को 61.75 लाख रुपये स्वीकृत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link